यह प्रतिलेख अप्रत्यक्ष टिप्पणियों और बदमाशी के मनोवैज्ञानिक प्रभावों पर केंद्रित है। वक्ता बताते हैं कि हर व्यक्ति के मन में एक "मी" या "आई" नामक केंद्र होता है, जो उसकी पहचान, ज्ञान, अनुभव और यादों का प्रतिनिधित्व करता है। यह केंद्र कभी पूर्ण नहीं होता; हर इंसान में कोई न कोई कमी होती है—शारीरिक, बौद्धिक या भावनात्मक। दुनिया तुलना और संघर्ष पर चलती है, इसलिए लोग दूसरों की कमजोरियों पर हमला करके उनके आत्मविश्वास को कमजोर करने की कोशिश करते हैं। ये अप्रत्यक्ष टिप्पणियाँ अक्सर बचपन से शुरू होकर जीवनभर चलती हैं और एक संवेदनशील केंद्र बना देती हैं। वक्ता का मानना है कि इसका समाधान खुद को पूरी तरह स्वीकार करना है—जो कमियाँ बदली जा सकती हैं उन्हें सुधारें, और जो अपरिवर्तनीय हैं उन्हें स्वीकार करें। आत्म-जागरूकता और ध्यान के माध्यम से, जब हम अपने भीतर के घायल केंद्र को देखते हैं, तो वह धीरे-धीरे ठीक हो जाता है। दूसरों को सुधारने या उन पर प्रतिक्रिया देने के बजाय, हमें अपनी प्रतिक्रियाओं को देखना चाहिए। इस तरह, नकारात्मक शब्दों का प्रभाव कम हो जाता है और हम आंतरिक स्वतंत्रता प्राप्त करते हैं, जिससे हम अधिक आत्मविश्वास और जुनून के साथ जीवन जी सकते हैं।
आज बात करनी है इनडाइरेक्ट कॉमेंट्स पे इनडाइरेक्ट अब्यूज पे या फिर बुली पे, जो शायद हम से बहुत सारे लोगों के डेली लाइफ का एक पार्ट है।
एक ऐसी फीलिंग है जिससे हम हर दिन गुजरते हैं।
किसी को इसका समाधान बहुत पहले मिल जाता है और किसी को इसके साथ जीना पड़ता है या फिर कोई।
जीवन भर इसका समाधान ढूंढने की कोशिश करता रहता है।
ये दुनिया अगर देखा जाए तो इनडैरेक्ट है।
यहाँ डायरेक्ट बातचीत नहीं चलती?
यहाँ कोई आपका नाक सीधे नहीं पकड़ता हाथ को घुमाके नाक पकड़ता है, सीधी बातचीत यहाँ नहीं होती यहाँ।
इनडैरेक्ट बातचीत होती है, लोग आपसे नहीं बात करते, आपके भीतर छिपे उस इंसान से बात करते हैं।
ऐसे देखा जाए तो हर व्यक्ति का एक सेंटर होता है जो उसका मी कहलाता है, जो आई है और वो आई जो अपना एक।
खास तरह की ऐडेंटिटी रखता है।
उसके पास नॉलेज है, एक्सपीरियंस है, बिलीव्स है, उसकी सारी मेमोरीज उसका मी उसका आई कहलाता है।
अब इस साइकोलॉजिकल स्ट्रक्चर के सेंटर में हमारा मी होता है और जो मी कंप्लीट नहीं होता, परफेक्ट नहीं होता हर इंसान।
में कोई न कोई डिफ़ॉल्ट होता हैं, कोई न कोई कमी ज़रूर होती हैं।
कोई छोटा हो सकता हैं कोई बहुत लम्बा हो सकता हैं, कोई बहुत पतला, कोई मोटा, कोई काला, कोई किसी के।
कोई हैंडीकैप हो सकता है कोई बहुत स्मार्ट नहीं हो सकता बहुत कोई बहुत इंटेलीजेंट हो सकता है और फिर भी एमोशनल।
एमोशनली इंटेलीजेंट नहीं हो सकता तो हर हर हर व्यक्ति का सेंटर कहीं ना कहीं से कुछ ना कुछ कमी रखता है, कोई गरीब हो सकता है, कोई अमीर हो सकता है, कोई अच्छा दिख सकता है, कोई बदसूरत दिख सकता है या फिर।
दुनिया चुकी कॉन्फ्लिक्ट में चलती है, सही, गलत, अच्छा, बुरा कंपैरिजन में चलती है तो उस सेंटर पे लोग।
हमला करते हैं, उस पर चोट पहुंचाने की कोशिश करते हैं।
जैसे कोई मोटा है तो अब हमें उस व्यक्ति से बात करनी है, लेकिन लोग।
उसके मोटापे को लेकर कमेंट करते हैं, कोई काला है तो उसके स्किन कलर पे कमेंट करते हैं।
बोलते हैं।
इन सब का कारण ये होता है कि ऐसे कॉमेंट्स आप आपके सेल्फ कॉन्फिडेंस को तोड़ते हैं।
आप में नेगेटिविटी भरते है।
खुद के प्रति रिस्पेक्ट या खुद के प्रति जो लव है उसको कम करने की कोशिश करते है।
बहुत सारे लोग जो अपने कमियों को एक्सेप्ट कर लेते हैं, उन्हें इस बात का बहुत अधिक दुख नहीं होता, लेकिन जो लोग हमेशा कम।
कंपॅरिज़न में लगे रहते हैं।
अपनी तुलना दूसरे लोगों से करते रहते हैं।
वो हमेशा ऐसे इनडैरेक्ट कमेंट और बुलि से लाइफ लॉन्ग परेशान रहते हैं।
तो इसमें सबसे जरूरी बात ये है की एक्सेप्ट करना आप जो हो उसको एक्सेप्ट करो और कमिया सब में है।
आपको अपने कमियों के साथ आपको एक्सेप्ट करना है।
अगर कुछ ऐसी कमियां जो हम दूर कर सकते हैं उसे दूर करने का प्रयास करें और जिसे हम नहीं बदल सकते, जो हमारे कंट्रोल में नहीं है, उसे एक्सेप्ट कर ले।
एक बहुत पुरानी कहावत यह हैं कि जब कौआ कान लेकर भागे तो अपने कान को देखना चाहिए।
उस कौए पर अपना समय वेस्ट नहीं करने चाहिए।
इनडैरेक्ट कॉमेंट्स में हम अक्सर उन लोगों के प्रति गुस्सा करते हैं, उनके प्रति नाराज होते हैं, उनके प्रति उनको फिर से जवाब देने की कोशिश करते हैं, लेकिन कभी हम यह नहीं देखते कि आखिर।
कौन है जो बुरा फील कर रहा है?
कौन है भीतर, जिसे इन शब्दों का चोट पहुंचता है?
कौन है भीतर, जो इस कमी को कमी मानता है और एक्सेप्ट नहीं करता?
कौन है भीतर, जो भीतर गुस्सा हो जाता है?
इर्रिटेट हो जाता है, नर्वस हो जाता है, साई हो जाता है, कॉन्फिडेंटली अक्ट नहीं करता, एक कदम पीछे हो जाता है, बाकी लोगों से खुद को कमतर आंकता है।
आखिर वो सेंटर कौन है?
मन का यह हिस्सा क्या है?
तो जब हम उस सेंटर को देखते हैं जो जो खुद को वून्डेड फील करता है, जो दूसरों के शब्दों से।
खुद को परेशान महसूस करता है, दुखी महसूस करता है तो जब हम उस सेंटर को देखते है तो बहुत हद तक खुद को हील करने लगते है, अपने घाव को देखने लगते है और घाव को देखते देखते।
कही ना कही हम अपने आप को एक्सेप्ट करने लगते हैं।
हर इंसान अपने आप को एक्सेप्ट करता ही है।
अब वो 60 वर्ष की उम्र में करे।
या फिर 20 वर्ष की उम्र में करे या फिर 30 वर्ष की उम्र में?
लेकिन वो करता जरूर है।
बिना खुद को एक्सेप्ट किए आप इस दुनिया में बेहतरीन तरीके से नहीं जी सकते।
खुद को एक्सेप्ट वही व्यक्ति कर सकता है, जो अपने नेगेटिव और पॉज़िटिव दोनों साइड को जानता है।
जो अपने वीकनेस और स्ट्रेंथ दोनों को जानता है।
वह केवल अपने स्ट्रेंथ को बढ़ाने के ऊपर अपने पूरे समय को खर्च नहीं कर रहा, बल्कि वह।
वीकनेस को समझने पर भी अपनी एनर्जी लगा रहा है।
वह अपने आपको कंप्लीट्ली जान रहा है और जब आप किसी चीज़ को पूरी तरीके से जानते है तो कभी आप हर्ट नहीं होते।
कभी आप वून्डेड नहीं होते कभी आप?
आपको दूसरों के बातों का फर्क नहीं पड़ता।
ऐसा नहीं है कि आपके सब कुछ जान लेने से दुनिया पर कमेंट नहीं करेगी।
आप खुद को बेहतर तरीके से जानते हैं तो कोई आपको कुछ बोलेंगे नहीं।
आप पर हंसेगा नहीं।
आप पर कमेंट या टॉंट नहीं करेगा।
दुनिया करेगी वो काम लेकिन हमें हमेशा उस सेंटर को देखना चाहिए जो बार बार चोटिल होता आया है और ऐसा नहीं है कि कोई इनसल्ट।
पहली बार ही हमारे साथ होता है।
इंसल्ट की एक लंबी सीरीज होती है।
बचपन से लेकर आजतक कोई ना कोई ऐसा पिंक प्वाइंट होता है जहाँ हम स्टक होते हैं और यह बात दुनिया को बेहद आसानी से पता चल जाती है।
क्योंकि दुनिया आपके आप आपके आपके स्ट्रेंथ को और बढ़ाने की कोशिश नहीं करती बल्कि आपकी वीकनेस को और और मजबूत करने की कोशिश करती है।
आपके वीकनेस को जानकर समझकर उस पर समय समय से समय समय से उस पर वायलेंट वर्ड्स से हमला करती रहती है।
कई कई बार वो इतना ज्यादा मन का वो सेंटर वो इतना ज्यादा सेंसिटिव हो जाता है कि।
लोग बहुत ही बुरे एमोशनल कंडीशन से गुजरते है और उसे सेंसिटिव बनाया जा सकता है।
मुझे नहीं पता आप जानते है या नहीं, लेकिन ये बात।
दुनिया में वो सारे लोग जानते हैं जो इस तरीके के काम में लगे रहते हैं।
उन्हें पता है सामने वाले की कमजोरी क्या है?
वीकनेस क्या है?
और उस वीकनेस पर कमेंट करने से बोलने से कैसे वो व्यक्ति सहमता है, डरता है, कमजोर फील करता है?
और जब वो इंसान इस तरह के की नेगेटिव फीलिंग में जाता है, बुरा महसूस करता है।
तो सामने वाले इंसान को अच्छा लगता है, एक सेंस ऑफ कंट्रोल आता है, एक डॉमिनेंस की फीलिंग आती है और कई बार ऐसे नेगेटिव कमेंट करने से बहुत हैप्पी हार्मोन भी मिलते है।
अच्छा लगता है लोगों को बोल बुरा बोलना।
प्लेजर का ये काम है दुनिया के लिए तो कोई भी काम जो प्लेजर है तो दुनिया उस काम को बंद नहीं करती है।
इसलिए लोगों पर इस तरीके के कमेंट लगातार चलते रहते हैं और हम भी अपने दैनिक लाइफ में।
इनडैरेक्ट कमेंट कही न कही करते रहते है और जब हम ऐसा करते है हमे अच्छा फील होता है तो ऐसे लोग जो इनडैरेक्ट कमेंट।
टोन या फिर इन तरीके के चीजों में परेशान हैं, उन्हें खुद को बहुत अच्छे से जानना चाहिए।
एस ए व्होल एस ए कंप्लीट समझना चाहिए अगर आपको लगता है की आप इन कंपैरिजन टु।
अगर आप दूसरों के कंपॅरिज़न में उतने स्मार्ट नहीं है, उतने खूबसूरत नहीं है या फिर आपका स्किन बॉडी परफेक्ट नहीं है तो कुछ ऐसी चीज़े है जिसे हम बदल नहीं सकते, उसे एक्सेप्ट करना चाहिए और एक्सेप्ट करने का मतलब ये है की ये जो बॉडी है।
जो हमे मिली है उसी के साथ हमे अंतिम सास तक जीना है।
यह बॉडी हमारे परिवार से, माँ बाप से हमे मिली है।
भगवान ने हमें दिया है, ऐसा कहे तो माँ बाप से हमें मिला है और हम इस बॉडी को बदल नहीं सकते।
हम बदल सकते हैं, इसे हेल्ती बना सकते हैं, इसे और इंटेलीजेंट बना सकते हैं, इसे और फिट बना सकते हैं।
हम इस तरीके के चेंजस ला सकते हैं पर इस बॉडी के कुछ ऐसे डिफ़ॉल्ट हैं जिसे हम नहीं बदल सकते, इसके शेप को नहीं।
इसके कुछ फीचर्स को जो नेचुरल फीचर्स हैं उसे हम नहीं बदल सकते और उस फीचर्स के साथ हमे जीना है।
आखरी सांस तक जीना है तो जो चीज़ हमारी है, जिसके साथ हमे जीवन भर रहना है, हर क्षण रहना है, हर मोमेंट पर रहना है उसे कंप्लीट्ली एक्सेप्ट करना।
हमारी रिस्पांसिबिलिटी है, हमारी मजबूरी नहीं है कि हम जानबूझकर एक्स खुद को एक्सेप्ट कर रहे हैं।
जबरदस्ती खुद को सेल्फ लव में खुद को प्रोटेक्ट कर रहे हैं हम।
इस तरह से खुद को एक्सेप्ट कर रहे हैं कि हमें हर दिन खुद को एक्सेप्ट न करना पड़े।
हम एक सेकंड में ये जान चूके हैं कि इसी बॉडी के साथ हमें जीना है।
आखिरी सांस तक।
और हमने खुद को एक्सेप्ट कर लिया।
अब हमें रोज़ दिन आईने के सामने खड़ा होके खुद को सेल्फ लव और तरह तरह के अफर्मेशन्स और टेकनीक नहीं करना है।
हमने एक क्षण में खुद को एक्सेप्ट कर लिया है।
और इस तरह के इनडैरेक्ट टोन कई बार हमे गुस्सा दिलाते हैं।
कई बार हमे इरिटेट करते हैं, कई बार हमारे इन्नर लाइफ को डिस्टर्ब करते हैं।
तो अगर इस तरीके से देखा जाए तो शब्दों का एक प्रभाव होता है।
हमारे ऊपर उसकी एक मीनिंग होती है, उसकी एक एनालिसिस होती है।
और उस एनालिसिस की वजह से हम खुद को बुरा महसूस करते हैं।
खुद को एक बैड फीलिंग क्रियेट होती है, इसके लिए कुछ।
जरूरी टिप्स यह है कि जब भी आपका कोई इंसल्ट करे, आपकी किसी कमी पर टॉर्न करे, आपका मजाक बनाने की कोशिश करें।
आपको बुरा फील कराने की कोशिश करें।
तो सबसे जरूरी यह है कि आप सामने वाले को करेक्ट करने की कोशिश ना करें।
खुद को एक्सप्लेन ना करें आप मन के भीतर।
उन शब्दों की वजह से होने वाली प्रतिक्रियाएं को देखें।
हालांकि अब बेहद ही इतनी तेजी से होता है कि लोग इसे समझ नहीं पाते, लेकिन जैसे जैसे हमारा मन अटेंटिव होता है।
हम उसके प्रति जागरूक होते हैं, अटेंटिव होते हैं तो हमें वो दिखता है हमारी कमी पर किया हुआ एक कमेंट।
हमें गुस्सा दिला देता है और उस गुस्से के परिणाम कई सारे होते हैं।
हम कई बार दोस्त खो देते हैं, रिलेशनशिप में झगड़े होते हैं, बहुत सारी प्रोब्लम्स लाइफ में क्रियेट होते हैं, तो जब हम उस फीलिंग को उस नेगेटिव फीलिंग को अपने भीतर देखते हैं।
की एक शब्द, एक एक्सप्रेशन किस तरह की फीलिंग हमारे भीतर क्रियेट कर रही है और जैसे जैसे हम ऐसा करते जाते हैं।
हमारा वो सेंटर जो वून्डड है, जो बार बार हर्ट होता है, हम उसे हील करने लगते है।
और इस तरीके में हमें सामने वाले को बदलना नहीं है।
सामने वाले को हमें दुबारा एक रिएक्शन देने की जरूरत नहीं है।
सामने वाले पर कमेंट।
उसकी कमियों पर कमेंट करने की आवश्यकता नहीं है।
पहले हमें अपने घाव को ठीक करने की कोशिश करनी चाहिए और यह सिर्फ अटेंशन से हो सकता है।
जैसे तैसे हम खुद के प्रति जागरूक होते जाते हैं।
हमें शब्दों से मन में उठने वाली प्रतिक्रियाएं का पता चलने लगता है।
हम अपने ही कंडीशनिंग को जानने लगते हैं, अपने ही बिहेव्यर को समझने लगते हैं।
और इस दुनिया में लोग यह करना कभी बंद नहीं करेंगे, लेकिन अगर आप खुद के प्रति अटेंटिव रहे जागरूक रहे।
तो निश्चित ही इस तरह के हर्ट से आप खुद को जीवन भर के लिए आजाद कर लेंगे।
मन में प्रतिक्रियाएं तो उठेंगी लेकिन वह प्रतिक्रियाएं पहले की तरह पावरफुल नहीं होंगी।
बुरे शब्दों से मन में बैड फीलिंग क्रियेट होगी, लेकिन वह आपके महीने, साल या फिर लाइफ को डिसैड नहीं करेगी।
नेगेटिविटी आएगी लेकिन वह एक मेमोरीज नहीं बन पाएगी, बुरे शब्द आएँगे, मन को चोट पहुंचाएंगे, लेकिन वह एक पैटर्न ऑफ़ बेहेवियर क्रियेट नहीं कर पाएंगे।
बस इसलिए क्योंकि आप उस मोमेंट पर अपने हर्ट हुए सेंटर को देख रहे हैं आप अपने उस सेंटर को।
बहुत ही अटेंशन के साथ देख रहे है।
उस शब्द के बाद मन में उठने वाले रिएक्शन्स को देख रहे है।
उस शब्द के बाद मन में चलने वाले एनालिसिस को देख रहे है।
उस मन में उस शब्द के बाद मन में उठने वाले तरह तरह के इमेजिनेशन को देख रहे है चुकी आप इस तरीके से देखते है क्योंकि ये आपका दुःख है।
क्योंकि आपको बुरा लग रहा है, आप खुद के प्रति अटेंटिव है, अवेयर है तो फिर यह सेंटर जो बार बार चोटिल होता है, घायल होता है, डिमोटिवेटेड हो जाता है, लो कॉन्फिडेंट फील करता है।
यह बेहद ही गहरे तरीके से हिल हो जाता है।
सिर्फ जागरूकता से सिर्फ अटेंशन से आप अगर कहीं बाहर जाए तो बहुत सारे लोग हैं जो।
इस तरह से हर्ट नहीं होता है।
बस इसलिए क्योंकि उनका मन उस तरीके से सेंसिटिव नहीं बनाया गया है।
उनके मन का वह पार्ट?
या फिर उनकी ऐडेंटिटी उतनी शब्दों के प्रति या फिर अपने प्रति अपने नेगेटिविटी के प्रति या फिर अपने डिफ़ॉल्ट के प्रति उतनी सेंसिटिव नहीं है।
वहीं कुछ लोग बेहद ही सेंसिटिव हो जाते है।
बचपन से ही उन पर इतने तंज किए जाते हैं।
इतने कमेंट, इतने बोली इतने इतने तरीके के नेगेटिव इमेजस उनको बताए जाते हैं कि वह उनका वो सेंटर बेहद ही सेंसिटिव हो जाता है।
और दुनिया यही चीज़ ढूंढती रहती है कि आपका क्या कौन सा पार्ट बेहद ही आपके साइकोलॉजिकल स्ट्रक्चर का कौन सा पार्ट बेहदी वीक है?
इसलिए जब कोई खुश होता है तो लोग उसके दुखों को याद दिलाता है।
जब कोई अमीर होता है हो जाता है तो लोग उसके गरीबी को याद दिलाते हैं।
जब कोई किसी दिन अच्छे कपड़े पहनता है तो लोग उसके बुरे कपड़े को याद दिलाते हैं।
कोई मजबूत होता है तो उसे याद दिलाया जाता है की आप किस तरीके से कमजोर थे।
हालांकि यह सब दुनिया की सच्चाई है।
लोगों को ऐसा करने में मज़ा आता है एक डॉमिनेंस मिलता है, एक सेल्फ कंट्रोल मिलता है, एक एक हैप्पी हार्मोन मिलते हैं, दूसरों का इनसल्ट और मजाक बना के लेकिन।
दुनिया में बहुत सारे ऐसे सेंसिटिव लोग इन चीजों से बस इन शब्दों से जीवन भर के लिए परेशान रहते हैं।
दूसरे के वो शब्द जो आसानी से उनके मन पर चिपक जाते हैं और वह जीवन भर झेलते रहते हैं।
वह जीवन भर उन मेमोरीज उन उन शब्दों उन उन इमेजिनेशन से लड़ते रहते हैं उनसे उलझते रहते हैं।
अगर आप भी खुद के प्रति सेंसिटिव है।
तो इनसल्ट होने से मत डरिए।
इनसल्ट से बचने की कोशिश मत करिए कोई दीवाल मत बनाइए, आप खुल कर जाइए स्कूल, कॉलेज, ऑफिस।
और उस इनसल्ट के साथ रहकर अपना काम कीजिये।
डेली डेली आपको ये फेस करना चाहिए सड़क पर, बस में, ट्रैन में, ऑफिस में, स्कूल में, कॉलेज में, दुनिया में, लाइफ में, परिवार में।
आपको इसके साथ रहकर जागरूकता और होश के साथ अपना काम करते रहना चाहिए।
कभी एक कदम पीछे न करे, कभी बहुत ज़्यादा रियेक्ट कर के दूसरों को सुधारने की कोशिश न करे।
कोई आप पर नेगेटिव कमेंट करे तो आप भी नेगेटिव तरीके से वायलेंट होकर उस पर कमेंट करने की इस तरह के एनर्जी को वेस्ट न करें बल्कि।
आप खुद के उस सेंटर को देखने की कोशिश करे जो बार बार चोटिल हो रहा है और जीतने गहरे से आप उसको देखते जाते है।
देखते जाते है वह खुद ही अपनी सारी गंदगी को निकाल फेकता है और वह खुद को हील कर लेता है।
और नेगेटिव कमेंट हमें काफी पीछे खींचते हैं, हमारे पैर को बांधते हैं, हमें कुछ अच्छा करने से रोकते हैं लेकिन सही यह सही फैसला यह है कि आप कोई एस्केप मत ढूँढिये भागिये मत उन लोगों से जितनी जितनी उनकी जरूरत है उनके उनके साथ रहिए, लेकिन दुनिया में कभी कभी भी।
ऐसे नेगेटिव कॉमेंट्स आए तो उनका सामना कीजिए, अपने मन के भीतर सामना कीजिए।
आप देखेंगे 1 दिन आपके इन छोटे छोटे अटेंशन की वजह से मन के भीतर।
ऐसा कोई सेंटर ही नहीं है जो बुरा फील करे।
ऐसी कोई मेमोरीज ही नहीं है जो जो ट्रिग्गर हो जाये, ऐसी कोई फीलिंग ही नहीं है जो बैड फीलिंग आपको दे।
और जब आप इस तरीके के शब्दों से आजाद हो जाते हैं, आप अपने भीतर फ्रीडम महसूस करते हैं, एक अलग ही तरीके का कॉन्फिडेंस महसूस करते हैं।
शायद मुझे लगता है जब इस तरीके के वर्ड्स से हम आजाद हो जाते हैं तभी एक।
अलग ही ज़िन्दगी हम जी पाते हैं एक अलग ही हिम्मत और हौसले और पैशन के साथ हर दिन को जी पाते हैं।
Podcast Summary
Key Points:
अप्रत्यक्ष टिप्पणियाँ और बदमाशी अधिकांश लोगों के दैनिक जीवन का हिस्सा हैं।
हर व्यक्ति के मन में एक केंद्र (Me/I) होता है जो अपूर्ण होता है और उसमें कमियाँ होती हैं।
लोग दूसरों की कमियों (जैसे रंग, रूप, बुद्धि) पर टिप्पणी करके उनके आत्मविश्वास को तोड़ने की कोशिश करते हैं।
खुद को स्वीकार करना सबसे महत्वपूर्ण है; जो कमियाँ बदली जा सकती हैं उन्हें सुधारें, जो नहीं बदल सकतीं उन्हें स्वीकार करें।
अप्रत्यक्ष टिप्पणियों का सामना करने के लिए आत्म-जागरूकता और ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है।
दूसरों को सुधारने या उन पर प्रतिक्रिया देने के बजाय अपने भीतर के घाव को देखना और उसे ठीक करना चाहिए।
जागरूकता के माध्यम से नकारात्मक शब्दों का प्रभाव कम हो जाता है और आंतरिक स्वतंत्रता मिलती है।
Summary:
यह प्रतिलेख अप्रत्यक्ष टिप्पणियों और बदमाशी के मनोवैज्ञानिक प्रभावों पर केंद्रित है। वक्ता बताते हैं कि हर व्यक्ति के मन में एक "मी" या "आई" नामक केंद्र होता है, जो उसकी पहचान, ज्ञान, अनुभव और यादों का प्रतिनिधित्व करता है। यह केंद्र कभी पूर्ण नहीं होता; हर इंसान में कोई न कोई कमी होती है—शारीरिक, बौद्धिक या भावनात्मक। दुनिया तुलना और संघर्ष पर चलती है, इसलिए लोग दूसरों की कमजोरियों पर हमला करके उनके आत्मविश्वास को कमजोर करने की कोशिश करते हैं। ये अप्रत्यक्ष टिप्पणियाँ अक्सर बचपन से शुरू होकर जीवनभर चलती हैं और एक संवेदनशील केंद्र बना देती हैं। वक्ता का मानना है कि इसका समाधान खुद को पूरी तरह स्वीकार करना है—जो कमियाँ बदली जा सकती हैं उन्हें सुधारें, और जो अपरिवर्तनीय हैं उन्हें स्वीकार करें। आत्म-जागरूकता और ध्यान के माध्यम से, जब हम अपने भीतर के घायल केंद्र को देखते हैं, तो वह धीरे-धीरे ठीक हो जाता है। दूसरों को सुधारने या उन पर प्रतिक्रिया देने के बजाय, हमें अपनी प्रतिक्रियाओं को देखना चाहिए। इस तरह, नकारात्मक शब्दों का प्रभाव कम हो जाता है और हम आंतरिक स्वतंत्रता प्राप्त करते हैं, जिससे हम अधिक आत्मविश्वास और जुनून के साथ जीवन जी सकते हैं।
FAQs
सबसे पहले खुद को स्वीकार करें कि आपमें कमियाँ हैं और यह सामान्य है। फिर उन शब्दों से उत्पन्न भावनाओं को ध्यान से देखें, बिना प्रतिक्रिया दिए। इस जागरूकता से आप धीरे-धीरे उस घाव को भर सकते हैं।
ये कमेंट्स हमारे आत्मविश्वास को तोड़ते हैं, नकारात्मकता भरते हैं और खुद के प्रति सम्मान को कम करते हैं। लेकिन अगर हम खुद को पूरी तरह से जान लें, तो ये हमें प्रभावित नहीं कर पाते।
लोग ऐसा करके एक नियंत्रण और प्रभुत्व की भावना महसूस करते हैं, और इससे उन्हें खुशी के हार्मोन मिलते हैं। यह एक तरह का आनंद है जो दूसरों की कमजोरियों पर हमला करने से मिलता है।
नहीं, सामने वाले को सुधारने या समझाने की कोशिश न करें। इसके बजाय, अपने भीतर उठने वाली प्रतिक्रियाओं को ध्यान से देखें और अपने घाव को भरने पर ध्यान दें।
अपनी कमियों और ताकत दोनों को पूरी तरह से जानें। जो चीजें आप बदल नहीं सकते, उन्हें स्वीकार करें। यह स्वीकार्यता एक क्षण में हो सकती है, बिना रोज़ अफर्मेशन की जरूरत के।
इनसे बचने की कोशिश न करें। स्कूल, ऑफिस या सड़क पर इनका सामना करें और जागरूकता के साथ अपना काम करते रहें। धीरे-धीरे आपका संवेदनशील केंद्र ठीक हो जाएगा।
Chat with AI
Loading...
Pro features
Go deeper with this episode
Unlock creator-grade tools that turn any transcript into show notes and subtitle files.